Trending News

---Advertisement---

गांजा तस्करी के दो आरोपियों को 15-15 साल की सजा

On: May 3, 2026
Court
---Advertisement---

महासमुंद. मादक पदार्थ गांजा परिवहन के मामले में आरोप दोष सिद्ध होने पर एनडीपीएस एक्ट के विशेष न्यायाधीश संघपुष्पा भतपहरी ने महाराष्ट्र के दो आरोपियों 21 वर्षीय प्रज्ज्वल लोखंडे पिता विकास लोखंडे थाना राजापेट अमरावती तथा यही के 24 वर्षीय शुभम पाडर पिता बाडू पाडर को 15-15 वर्ष के सश्रम कारावास और डेढ़-डेढ़ लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास पृथक से भुगतना होगा।

अभियोजन के अनुसार बागबाहरा थाना को 29 फरवरी 24 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक गोल्ड कलर की स्कोडा कार क्र. एमएच 04 डीवाई 6715 में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर ओडिशा से बागबाहरा की ओर आ रहे है की सूचना पर पिथौरा चौक पहुंचकर बताए गए कार के आने पर घेराबंदी कर रोका गया। आरोपियों को मुखबिर से मिली जानकारी का हलावा देकर वाहन की तलाशी ली गई तो स्कोडा कार की पीछे डिक्की में पैकेटों में लिपटा हुआ 120 किग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे बरामद कर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई और विवेचना उपरांत मामला कोर्ट को सौंपा गया था। जहां दो आरोपियों को धारा बी (ख) (।।) (ग) के तहत सजा सुनाई गई। अभियोजन की ओर विशेष लोक अभियोजन नूतन साहू ने पैरवी की।

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच

IND vs SL

IND vs SL: शुभमन गिल की चोट के बाद केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, वॉर्मअप टेस्ट में टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी