Trending News

---Advertisement---

महासमुंद: हत्या के मामले में युवक को उम्रकैद की सजा

On: May 3, 2026
Court
---Advertisement---

महासमुंद. घर में घूसकर धारदार हथियार से हत्याकर मोबाईल चोरी कर ले जाने के मामले में अपराध दोष सिद्ध होने पर सत्र न्यायाधीश अनिता डहरिया ने पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम झाखड़मुड़ा निवासी 22 वर्षीय जीतराम निर्मलकर पिता रामनारायण निर्मलकर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई और 1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर 2 माह का अतिरिक्त दंड भुगतना होगा। इसी तरह धारा 332 (क) व धारा 305 (क) के तहत भी 3-3 वर्ष के सश्रम कारावास और 5-5 सौ रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नही पटाए जाने पर एक-एक माह का कठोर कारावास पृथक से भुगताए जाएगा। सभी सजाएं साथ साथ चलेगी।

अभियोजन के अनुसार पटेवा थाना में आरती निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 अक्टूबर 24 की रात करीब 3 बजे उसके पिता रामप्रसाद ने फोन कर सूचित किया कि तुम्हारी मां खीरबाई उर्फ राजकुमारी पटेल की मृत्यु हो गई है। सूचना पर अपने पति ओंकार निषाद के साथ रायमुड़ा पहुंची तो उसकी मां परछी में रखे खाट पर मृत अवस्था में पड़ी थी। गले के बाएं ओर किसी धारदार हथियार से गहरे चोट निशान दिख रहा था पूछने पर उसके पिता ने बताया कि 28 अक्टूबर की रात वह खाना खाने के बाद साढ़े 10 बजे बस्ती तरफ चला गया था। रात्रि डेढ बजे घर वापस आया तो खीरबाई बिस्तर में मृत पड़ी थी। शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।

विवेचना के दौरान जानकारी हुई कि मृतका का मोबाइल अरसद खान के पास 2 हजार रुपए में जीतराम निर्मलकर ने गिरवी रखा है। इसके बाद जीतराम से पूछताछ की गई तो उसने थाना पटेवा में बताया कि खीरबाई की हत्या उसने लोहे के कत्तल मार कर दिया है तथा मोबाइल व पैसे ले गया था। विवेचना उपरांत मामला कोर्ट को सौपा गया था। अभियोजन की ओर से लोक अभियोजनक संजय गिरि ने पैरवी की।

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच

IND vs SL

IND vs SL: शुभमन गिल की चोट के बाद केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, वॉर्मअप टेस्ट में टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी