महासमुंद. ग्राम तेंदूकोना के एक मोटर वाइंडिंग दुकान से कॉपर वायर और नगद रकम चोरी के मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध तेंदूकोना थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
ग्राम टूरीझर निवासी जीवन साहू की मेन रोड तेंदूकोना में मोटर वाइंडिंग दुकान है। 24 अक्टूबर की शाम लगभग 6 बजे दुकान बंद करके वह घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह 08.40 बजे को जब दुकान खोला तो देखा कि उसके दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान से पुराना रिवाइंडिंग कॉपर तार लगभग 100 किलोग्राम अनुमानित कीमत 1,30,000, नया कॉपर तार लगभग 20 किलोग्राम अनुमानित कीमत 31,000 और नगद रकम- 500 रुपए की चोरी किसी अज्ञात व्यक्ति ने कर ली। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें – पीडब्लूडी के चौकीदार के घर से 90 हजार की चोरी

