गैरेज संचालक के साथ मारपीट

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. वाहन का नाम ट्रांसफर कराने की बात को लेकर गैरेज संचालक के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के विरूद्ध बसना थाने में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस को गैरेज संचालक राहुल गजेंद्र ने बताया कि वह वाहन खरिदी बिक्री का कार्य भी करता है।

सितंबर 2026 को आरोपी प्रशांत देवता निवासी आदर्श नगर बसना से मारुति आल्टो क्र सीजी 04 एचसी 6812 को खरादा था, जिसे सितंबर माह में ही पुरूषोत्तम पंडा निवासी बेहरामाल ओडिसा को बिक्री कर दिया। प्रशांत देवता ने उक्त वाहन की पूर्ण रकम भुगतान करने के बाद भी मूल आरसी बुक नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें – पड़कीपाली में मारपीट, आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज

1 नवंबर को करीबन 12 बजे प्रशांत देवता उसके दुकान के पास आया और वाहन स्वामी का नाम ट्रांसफर कराने की बात को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किय गया है। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

More articles

Read Now