गैस वाहन की टक्कर से बाइक में सवार एक की मौत, एक घायल

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. कोडार डेम के पहले गैस वाहन की टक्कर से बाइक में सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया। मामले में तुमगांव थाने में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि थाना तुमगांव के मर्ग क्र 96/26 धारा 194 बीएनएसएस की जांच की गई। मर्ग जांच के दौरान पुलिस को एक्सीडेंट करने वाले गैस वाहन की पता तलाश की गई, जो ग्राम बिरबिरा में मिला। पुलिस ने बताया कि गैस वाहन क्रमांक केए 51 एएच 9034 के चालक शेखराम यादव पिता धनउराम यादव 39 साल ग्राम बिरबिरा थाना तुमगांव से पूछताछ की गई तथा उक्त गाडी के सामने का हिस्सा डैमेज एवं खून लगा होना पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने रांग साइड से एक्सीडेंट करना स्वीकार किया है।

Join WhatsApp Group

इसे भी पढ़ें – महासमुंद: NH-53 पर सूखा नाला के पास भीषण सड़क हादसा, पल्सर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

पुलिस ने बताया कि 22 नवंबर को करीबन 4.50 बजे रायपुर की ओर से आती हुई होंडा एचपी शाईन मोटर सायकल सजी 06 एचएच 6422 को उक्त गैस वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट से मृतक धर्मेंद्र तांडी के सिर एवं बांया पैर में चोट आया था, जिसे डायल 112 वाहन से सीएचसी तुमगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर मृत घोषित किया गया, वहीं बाइक के पीछे बैठे मनीष नंद के सिर एवं पैर में चोट लगी मामले में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस, 184 मोटर व्हीलक एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now