कंटेनर ड्राइवर की मारपीट से खलासी की मौत, कमीशन को लेकर हुआ था विवाद

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. कमीशन की रकम को लेकर हुए विवाद के चलते कंटेनर ड्राइवर ने खलासी के साथ जमकर मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल खलासी की रायपुर के अस्पताल में मौत हो गई। घटना ग्राम ढांक के टोल प्लाजा के पास की है। मामले की जांच के बाद पटेवा पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पटेवा पुलिस ने बताया कि 23 नवंबर को थाना गोलबाजार जिला रायपुर नगरीय से बिना नंबरी मर्ग क्रमांक 00/1106/2026 धारा 194 बीएनएसएस पेश किया। मर्ग डायरी का अवलोकन किया गया, जिसमें अस्पताली मेमो के आधार पर 20/11/26 को मृतक साकर्षण बेहरा पिता स्व. साहेब बेहरा 52 वर्ष काशीनगर ब्रम्हापुर थाना बडा बाजार जिला गंजाम (ओडिशा) को 15/11/2026 को हाथ मुक्का एवं पत्थर से सिर एवं चेहरे में मारपीट करने से आई चोट के इलाज के लिए डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर) में भर्ती कराया गया था, जिसकी इलाज के दौरान 19/11/2026  को मौत हो गई।

Join WhatsApp Group

इसे भी पढ़ें – कोल्दा मर्डर मामला, गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद, बीच बचाव कर रहे युवक की जानलेवा हमले से हुई थी मौत, चार आरोपियों के विरूद्ध खल्लारी थाने में अपराध दर्ज

मामले की जांच के दौरान मृतक के  जीजा भिखारी चरण बेहरा पिता हाडुबंधु बेहरा ने पुलिस को बताया कि मृतक साकर्षण बेहरा कंटेनर चालक रवि पाटो उर्फ रविंद्र कुमार पाटो के साथ करीब 01 वर्ष से खलासी के रूप में काम करता था। 15/11/2026 की रात्रि करीबन 10.30 बजे छत्तीसगढ ढांक टोल प्लाजा के पास खाना खाने व आराम करने रूके थे, उसी दौरान कमीशन के पैसे को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिसके चलते पर रवि उर्फ रविंद्र पाटो ने साकर्षण बेहरा को हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया और पास में पड़े पत्थर से उसके सिर एवं चेहरे को मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया था, जिसे एंबुलेंस से इलाज के लिए महासमुंद में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्थिति गंभीर होने से प्राथमिक उपचार बाद डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान 19/11/2026 को साकर्षण बेहरा की मौत हो गई। मामले की जांच के बाद पटेवा थाने में आरोपी रवि उर्फ रविंद्र पाटो के विरूद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now