महासमुंद. जिले की पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त गांजा का नष्टीकरण किया है। पुलिस ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 57 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जब्त 1998.543 किलो (19 क्विं. 98 किलो 543 ग्राम) अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमत 10 करोड़, 35 लाख, 13 हजार 500 रुपये की नष्टीकरण की कार्रवाई 25 नवंबर को बालाजी प्लांट बेलसोंडा महासमुंद में की गई।
यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक महासमुंद, सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सदस्य जिला आबकारी अधिकारी के समक्ष भौतिक सत्यापन के बाद की गई। इस नष्टीकरण की कार्रवाई में महासमुंद जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 57 प्रकरणों जिनमें- थाना कोमाखान के 21 प्रकरण, थाना बसना के 14 प्रकारण, थाना सिंघोड़ा के 18 प्रकरण, थाना महासमुंद के 01 प्रकरण, थाना सराईपाली के 02 प्रकरण तथा थाना बागबाहरा के 01 प्रकरण में जब्त अवैध मादक पदार्थ गांजा शामिल है। नष्टीकरण प्रकरणों में वर्ष 2026 के कुल 57 प्रकरण है जो थाना कोमाखान, बसना, महासमुंद, सराईपाली, बागबाहरा एवं थाना सिंघोड़ा के हैं।
इसे भी पढ़ें – जुआ के तीन मामले, पिथौरा में 14 और महासमुंद में 2 लोग पकड़े गए, थार सहित बाइक, मोबाइल जब्त

