जुआ के तीन मामले, पिथौरा में 14 और महासमुंद में 2 लोग पकड़े गए, थार सहित बाइक, मोबाइल जब्त

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. जिले की महासमुंद और पिथौरा पुलिस ने जुआ के तीन मामलों में 16 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन मामलों में एक महासमुंद और दो पिथौरा थाना अंतर्गत हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम समेत थार वाहन, बाइक, मोबाइल जब्त किए हैं।

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि 24 नवंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लोग महानदी किनारे ग्राम घोड़ारी में जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 02 लोगों को पकड़ा वहीं कुछ लोग भाग निकले। पकडे गए लोगों ने अपने नाम का नाम पता पूछने प्रभाकर झा पिता सदानंद झा 30 साल प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 2 थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर, जीतू सेन पिता स्व देवानंद सेन 32 साल वार्ड नं 2 रामनगर चौक लोधीपारा आरंग थाना आरंग जिला रायपुर होना बताया। पुलिस ने आरोपी प्रभाकर झा के फड़ से 5000 रुपए एवं उसके पास से 1000 रुपए एवं एक नग थार रॉक्स वाहन कीमत 10,00,000 रुपए एवं आरोपी जीतू सेन के फड़ से 3300 रुपए एवं उसके पास से 700 रूपये एवं एक नग मोबाईल कीमत 5000 रुपए के अलावा घटना स्थल से 10 मोटर सायकल एवं 03 नग स्कूटी कुल 1205050 रुपए को जब्त किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

Join WhatsApp Group

पिथौरा में जुआ के दो फड़ों पर कार्रवाई

इधर पिथौरा पुलिस ने फिरतू कटेल नर्सरी ग्राम सरईटाल में जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम अमित मांझी पिता लक्ष्मण मांझी 34 साल किशनपुर थाना पिथौरा, जेठ राम सिन्हा पिता मनीराम सिन्हा 30 साल अमलीडीह थाना पिथौरा, किशन ठाकुर पिता आनंदी ठाकुर 32 साल बस्तीपारा पिथौरा, दुर्गेश सिन्हा पिता रामचंद्र सिन्हा 26 साल बस्तीपारा पिथौरा, शत्रुहन मरावी पिता कन्हैया लाल 50 साल रावण भांठा बताए। आरोपियों के कब्जे से नकदी रकम 16180, 03 मोबाईल कीमत 15000 एवं 02 नग बाइक कीमत 40000 को बरामद किया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि 2022, 112 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

इसे भी पढ़ें – जिले में जुआ के चार मामलों में 14 लोगों पर कार्रवाई

इसी तरह पिथौरा पुलिस ने ग्राम सरईटाल जंगल में जुआ खेल रहे लोगों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम महेंद्र साहू पिता विष्णु साहू 35 साल रानीसागर पारा पिथौरा थाना पिथौरा, सागर यादव पिता केशव यादव 23 साल मेमरा थाना पिथौरा (महासमुंद), कोमल पटेल पिता उमेंद्र सिंह 36 साल लहरौद थाना पिथौरा (महासमुंद), राजकुमार पटेल पिता बालाराम पटेल 26 साल लहरौद थाना पिथौरा (महासमुंद), विश्राम निषाद पिता रामकुमार निषाद 32 साल लहरौद थाना पिथौरा (महासमुंद), हरकेश रवि पिता भेषराम रवि 24 साल लहरौद थाना पिथौरा (महासमुंद), मनीष धुव्र पिता रमेश ध्रुव 18 साल लहरौद थाना पिथौरा (महासमुंद), कमल नारायण पटेल पिता बुधराम पटेल 24 साल लहरौद थाना पिथौरा (महासमुंद), गंगाराम यादव पिता धनीराम यादव 39 साल लहरौद थाना पिथौरा (महासमुंद) होना बताए। आरोपियों के कब्जे से पुलिस न नगदी रकम 6900, 09 नग मोबाइल कीमती 45000, एवं 04 नग बाइक कीमत 100000 रुपए को बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि 2022, 112 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now