महासमुंद. कार से गांजा की तस्करी कर रहे उत्तर प्रदेश और बिहार के चार लोगों को कोमाखान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। मामले में आरोपियों के कब्जे से 42.55 लाख रुपए का 85 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है।
कोमाखान पुलिस ने बताया कि 24 नवंबर को टेमरी जांच नाका में वाहनों की चेकिंग की रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पुरूष एवं एक महिला एक काला रंग की फॉक्सवैगन जीटा कार क्रमांक सीजी 04 केपी 6666 एवं 02 व्यक्ति एक काले रंग के महिंद्रा कार एक्सयूवी 700 क्रमांक बीआर 01 केसी 1111 एक साथ आगे-पीछे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर खरियार ओडिशा से बागबाहरा महासमुंद की ओर आ रहे है। कुछ देर बाद उक्त वाहनों के आने पर रोका गया।
पूछताछ में फॉक्सवैगन कार के चालक ने अपना आदिल शेख पिता शोहराब अहमद 38 वर्ष निवासी ग्रा.पो. थाना बिलरियागंज जिला आजमगढ उत्तरप्रदेश एवं चालक के बगल सीट में बैठी महिला ने अपना नाम रिया पटेल पिता ज्ञान प्रकाश पटेल 22 वर्ष निवासी महावीरपुरम पनकी रोड थाना कल्याणपुर जिला कानपुर उत्तरप्रदेश एवं काले रंग की महिंद्रा कार के चालक ने अपना नाम शुभम सिंह पिता नरेश सिंह 20 वर्ष निवासी ग्राम आदर्श नगर भुईंधारा, थाना समस्तीपुर जिला समस्तीपुर, बिहार एवं चालक के बगल सीट मे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राजा कुमार पिता नंदलाल प्रसाद 24 वर्ष निवासी ग्राम गौहरबसंत थाना गरखा जिला छपरा बिहार होना बताया।
महासमुंद पुलिस ने 10 करोड़ से ज्यादा के गांजा का किया नष्टीकरण
गांजा रखने के संबंध में पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा को उरजादानी टिटलागढ के वरूण से नगदी 04 लाख रुपये में खरीद कर इटारसी के ध्रुव को देना तथा स्वयं दिल्ली ले जाकर बेचना बताए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 85.110 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 42,55,500 रुपए के अलावा कार, मोबाइल को जब्त किया है। मामले में आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

