महासमुंद. जिले में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कुल 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत यह स्वीकृति जारी की गई है, जिसके तहत सर्पदंश से जान गंवाने वाले दो व्यक्तियों के निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
सरायपाली विकासखंड के दो शोकाकुल परिवारों को मिली राहत
प्रशासन द्वारा जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार दोनों प्रकरण सरायपाली विकासखंड से संबंधित हैं, जहां सर्पदंश की घटनाओं में दो नागरिकों की असमय मृत्यु हो गई थी। नियमानुसार प्रकरणों की जांच के पश्चात मृतकों के वैध वारिसानों के पक्ष में सहायता राशि मंजूर की गई है।
किन हितग्राहियों के लिए स्वीकृत हुई राशि
सरायपाली विकासखंड के ग्राम रूढ़ा निवासी श्रीमती हेमंती भोई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पति राजेश भोई को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार विकासखंड के ग्राम बोंदानवापाली निवासी उमाशंकर साव की सर्पदंश से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके पिता घनश्याम साव के लिए चार लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

