छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार: 4.43 लाख मीट्रिक टन पार, एक ही दिन में 82 हजार टन से अधिक की रिकॉर्ड आवक

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 26 नवंबर तक प्रदेश भर में 4 लाख 43 हजार 888 मीट्रिक टन धान की खरीदी पूरी हो चुकी है। खास बात यह है कि 26 नवंबर को एक ही दिन में 82 हजार 746 मीट्रिक टन धान की खरीदी दर्ज की गई, जिससे खरीदी केंद्रों में किसानों की सक्रियता और व्यवस्थाओं की सुचारू गति स्पष्ट दिखाई देती है। अब तक कुल 91 हजार 614 किसान अपनी उपज का विक्रय कर चुके हैं।

3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा

राज्य सरकार की नीति के तहत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि अन्नदाताओं के परिश्रम का समुचित सम्मान और उनकी फसल का वाजिब दाम दिलाना सरकार की प्राथमिक प्रतिबद्धता है। पूरी खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान केंद्रित बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।

Join WhatsApp Group

इसे भी पढ़ें- महासमुंद में धान खरीदी पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: निर्धारित सीमा से अधिक धान बेचने पर किसान का भुगतान रोका, खरीदी प्रभारी को नोटिस

उपार्जन केंद्रों में सुविधाओं का विस्तार

किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस सीजन में 360 नए धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिससे वर्तमान में 2,590 केंद्रों पर धान की आवक शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, किसानों के बैठने की उचित व्यवस्था और प्राथमिक उपचार जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। केंद्रों पर मिल रही सुविधाओं से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं और बिना किसी परेशानी के धान बेच रहे हैं।

‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप से घर बैठे मिल रही सुविधा

धान विक्रय की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। किसान ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे ही अपनी सुविधा के अनुसार धान बेचने की तारीख तय कर टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ कम होने के साथ समय की भी बचत हो रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी सीजन के दौरान किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो और सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं निरंतर सुचारू बनी रहें। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now