शोभायात्रा देखने गए किशोर पर चाकू से हमला

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. गुरुनानक जयंती के दौरान निकली शोभायात्रा देखने गए एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी के विरूद्ध बागबाहरा थाने में अपराध दर्ज  किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 26 नवंबर की रात्रि करीब 8:40 बजे प्रियांशु महानंद पिता चेतन महानंद 13 वर्ष अशोक होटल मेनरोड बागबाहरा के पास गुरुनानक जयंती की शोभायात्रा देख रहा था, उसी समय देवार डेरा चंडी कुटिया बागबाहरा निवासी जिगर द्वारा प्रियांशु से किसी बात पर झगड़ा करते हुए अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया।

Join WhatsApp Group

महासमुंद के गढ़फुलझर की बदलेगी तस्वीर: सीएम साय ने नानकसागर के लिए किया बड़ा ऐलान

घटना में प्रियांशु के हाथ एवं पेट में गंभीर चोट आई। जिसे बागबाहरा सामुदायिक अस्पताल में लाया गया। जहां हालत ज्यादा खराब होने से उसे महासमुंद के अस्पताल रेफर किया गया। मामले में घायल के चाचा जितेंद्र महानंद की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now