महासमुंद. गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे महिला समेत तीन लोगों को बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से सात लाख दस हजार रुपए का 14 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध बागबाहरा थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 26 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एनएच 353 रोड पिथौरा चौक में अवैध मादक गांजा रखकर बस का इंतजार कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिसको देख संदेही भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने पकड़ा। उक्त व्यक्ति को भागने का कारण पूछने पर, बैग और झोला के अंदर गांजा रखना बताया। संदेहियों ने पूछताछ में अपने नाम राम कुमार तांडे पिता दशरथ तांडे 40 वर्ष खाड़ादहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद, सत्यवान भिवगड़े पिता मारूति भिवगड़े 35 वर्ष कटंगटोला थाना रामपायली जिला बालाघाट मध्य प्रदेश और इंद्रकला यादव पति किशोरी यादव 44 वर्ष वार्ड नं 19 पनविरी थाना लालबर्रा जिला बालाघाट मध्य प्रदेश का निवासी होना बताए। साथ ही उक्त गांजा को ओडिशा से रायपुर ले जाना बताय। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 08 पैकेटों में 14.200 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 710000 रुपए,मोबाइल बरामद कर धारा 20(ही), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसे भी पढ़ें – जिम की आड़ में गांजा का कारोबार, मुंगेली से गिरफ्तार हुआ आरोपी
घर में गांजा बेचने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई
घर में गांजा बेचने वाली एक महिला के खिलाफ सरायपाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से तीन लाख से ज्यादा का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि 26 नवंबर को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से मौखिक सूचना मिली कि ताजनगर सरायपाली में शबीना बेगम पति शब्बीर खान 38 वर्ष अपने घर में गांजा बिक्री करती है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली, इस दौरान कुल 06 किलो 670 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 333500 रुपए के अलावा नगदी रकम 3140 रुपए को बरामद कर आरोपीशबीना बेगम पति शब्बीर खान 38 वर्ष नंदेली थाना सक्ती जिला सक्ती के खिलाफ धारा 20(बी)ii(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

