महासमुंद. गुरुनानक जयंती के दौरान निकली शोभायात्रा देखने गए एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी के विरूद्ध बागबाहरा थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 26 नवंबर की रात्रि करीब 8:40 बजे प्रियांशु महानंद पिता चेतन महानंद 13 वर्ष अशोक होटल मेनरोड बागबाहरा के पास गुरुनानक जयंती की शोभायात्रा देख रहा था, उसी समय देवार डेरा चंडी कुटिया बागबाहरा निवासी जिगर द्वारा प्रियांशु से किसी बात पर झगड़ा करते हुए अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया।
महासमुंद के गढ़फुलझर की बदलेगी तस्वीर: सीएम साय ने नानकसागर के लिए किया बड़ा ऐलान
घटना में प्रियांशु के हाथ एवं पेट में गंभीर चोट आई। जिसे बागबाहरा सामुदायिक अस्पताल में लाया गया। जहां हालत ज्यादा खराब होने से उसे महासमुंद के अस्पताल रेफर किया गया। मामले में घायल के चाचा जितेंद्र महानंद की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

