महासमुंद. जिम की आड़ में गांजा का कारोबार करने वाले आरोपी को जिले की पुलिस ने मुंगेली से गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी की थाना कोमाखान के अपराध क्रमांक 129/26 व 141/26 धारा 20(B)(II)(B) 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों मामले में संलिप्तता बताई गई है।
पुलिस ने बताया किएन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 23.08.26 को थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कोमाखान रेलवे स्टेशन के पास 03 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार करते खड़े हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने 03 व्यक्तियों को पकड़ा, जिन्होंने पुछताछ में अपने-अपने नाम राहुल साहू पिता भोलाराम (25 साल) निवासी पौंसरी थाना पथरिया जिला मुंगेली, आयुष यादव पिता दुर्गा यादव (20 साल) निवासी पथरिया थाना पथरिया जिला मुंगेली एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक होना बताए। उक्त मादक पदार्थ गांजा को रामपुर ओडिशा से पथरिया जिला मुंगेली (छ.ग.) लेकर जाना बताये। आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 129/26 धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
इसे भी पढ़ें – गांजा की तस्करी कर रहे राजस्थान के 4 लोग गिरफ्तार
इसके बाद 02.09.2026 को थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एन.एच 353 सुवरमाल चौक के पास एक महिला एवं पुरूष बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बस का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संहेदियों से पूछताछ की, जिस पर उन्होंने अपने नाम कामिनी खांडे पिता सदानंद खांडे (20 साल) निवासी हरदी थाना तखतपुर जिला बिलासपुर एवं साथ में एक विधि से संघर्षरत बालक होना बताए। उक्त मादक पदार्थ गांजा को जूनागढ़ (ओडिशा) से पथरिया जिला मुंगेली लेकर जाना बताये। आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 141/2026 धारा 20(B)(II)(B) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
इसके बाद पुलिस ने उक्त दोनों मामलों की विवेचना में इन्ड टू इन्ड कार्रवाई के दौरान उक्त दोनों प्रकरणों के आरोपियों के मेमोंरण्डम कथन के अनुसार उक्त गांजा को आरोपी प्रकाश सोनी उर्फ छोटू सुनील सोनी (28 साल) निवासी वार्ड 07 पथरिया जिला मुंगेली (छ.ग.) के लिए लेकर जाना बताये। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी मदद से आरोपी का लोकेशन ज्ञात कर, ग्राम पथरिया (जिला मुंगेली) में दबिश दी गयी, जहाँ पर पता चला कि आरोपी जिम संचालक है और जिम की आड़ मे नशे का कारोबार भी करता है। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in

