ईंट भट्ठा जाने की बात को लेकर एक व्यक्ति को जंगल ले जाकर पति-पत्नी ने की मारपीट

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. ईंट भट्ठा जाने की बात को लेकर एक व्यक्ति को जंगल ले जाकर पति-पत्नी ने जमकर पीट दिया। मामले की रिपोर्ट पर कोमाखान थाने में आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम टुहलू के कमल साय नेताम पिता अमरसिंग नेताम ने रिपोर्ट लिखाई है कि ग्राम टेका के कमल मरकाम ने उसे पिछले साल ईंट भट्ठे में काम करने जाने के लिए 4000 रुपए दिए थे, लेकिन जब वह ईंट भट्ठा नहीं जा सकता तो दिए गए पैसे को उसने वापस करना चाहा। इस पर कमल नेताम ने पैसे को रखो, अगले साल चले जाना कहा। वहीं 24 अक्टूबर को फिर कमल मरकाम ने ईंट भट्ठा जाने की बात कही, साथ ही और पैसे लेने की बात कहते हुए उसे (कमल साय) दोपहर 2 बजे जंगल में ले गया, जहां कमल मरकाम और उसकी पत्नी प्रर्मिला मरकाम गाली गलौज कर डंडे एवं हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। तभी वहां आए देवसागर पारा के दो व्यक्तियों ने उसे छुड़वाया एवं बचाकर अपने घर ले गए।

इसे भी पढ़ें – सीएम पोर्टल के शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब में मिलीं खामियां, नोटिस जारी करने के निर्देश

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि आरोपी कमल मरकाम और प्रर्मिला मरकाम के द्वारा मारपीट करने से उसके दोनों जांघ, बायें पैर के अंगूठा, दोनों हाथों की कोहनी, पीठ व शरीर में चोट आई है। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा – 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

More articles

Read Now