गांजा उपलब्ध कराने वाला आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. जिले की पुलिस ने गांजा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध खल्लारी थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने के निर्देश पर खल्लारी थाने में दर्ज अप.क्र. 54/2025 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी से संकलित जानकारी एवं जब्त मोबाइल के डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर मामले में गांजा बेचने वाला (मुख्य सोर्स) तक पहुंच कर आरोपी सोहन माली पिता घनश्याम माली (22 साल) निवासी दुआक्षर थाना खरियार जिला नुआपाडा (ओडिशा) से गिरफ्तार करने मे पुलिस को सफलता मिली है।

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि 27/06 /2025 को थाना खल्लारी पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर बागबाहरा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे एक स्लेटी भूरे रंग की स्कूटी सीजी 04 क्यूसी 4491 को रोकने नाकाबंदी की गई थी, लेकिन संदेही दूर से पुलिस की नाकाबंदी को देख अपनी स्कूटी को वापस मोड़कर बागबाहरा की ओर भागा और ग्राम बीकेबाहरा के पास स्कूटी को रोड किनारे छोड़कर जंगल मे भाग गया था। पुलिस द्वारा स्कूटी की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 10.470 किलो गांजा (कीमत 1,57,000 रुपये) को बरामद व जब्त कर, थाना खल्लारी में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी के मालिक का पता लगाकर लिंक ढूंढते हुए गांजा परिवहनकर्ता देवराज कुम्हार पिता हरिंद्र कुम्हार (22 साल) दुआझर थाना राजा खरियार जिला नुआपाडा ओडिशा को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें – जिम की आड़ में गांजा का कारोबार, मुंगेली से गिरफ्तार हुआ आरोपी

वहीं गांजा मंगाने वाले जयंत दीपक पिता राजकिशोर दीपक (35 साल) हाउसिंग बोर्ड कबीर नगर टाटीबंध थाना कबीर नगर जिला रायपुर (छ.ग.) व नवीन शेंद्रे पिता गणपत शेंद्रे (35 साल) बैरन बाजार राम जानकी मंदिर बालगोपाल हास्पिटल के पीछे स्वीपर कालोनी रायपुर थाना कोतवाली जिला रायपुर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया था।

मामले में पुलिस द्वारा इंड टू इंड विवेचना कार्यवाही जारी रखते हुए, प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से संकलित जानकारी एवं जब्त मोबाइल से डाटा खंगालते हुए गांजा मंगाने वाला (मुख्य सोर्स पॉइंट) आरोपी सोहन माली पिता घनश्याम माली को भी 25-10-2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।  खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

More articles

Read Now