महासमुंद. घोड़ारी में मेला देखने गए एक युवक के साथ मारपीट किए जाने के मामले में आरोपी के विरूद्ध सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस को प्रार्थी राजकुमार कंवर निवासी बोरसी थाना फिंगेश्वर ने बताया कि 24 नवंबर की रात 8 बजे ग्राम घोड़ारी मड़ई मेला देखने गया था। मेला घूमने के दौरान उसे समीर साहू ग्राम बोरसी उसे ढूंढते हुए बाजार चौक आ गया और गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर चाकू से कमर के पास मार दिया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
ट्रक की टक्कर से युवक घायल, आरोपी वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज

