बाइक को बिना संकेत दिए मोड़ देने से अनियंत्रित होकर स्कार्पियो पलटी

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. एनएच 53 स्थित सीजी06 ढाबा से कुछ दूरी पर बाइक को बिना संकेत मोड़ देने से अनियंत्रित हुई स्कार्पियो पलट गई। पटेवा पुलिस को स्कार्पियो चालक राजू रौतिया ने बताया कि वह ईआरवी के पायलेट चालक हाईवे पेट्रोंलिग सरायपाली के रूप में पदस्थ है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी मंत्री के 09 नवंबर को सरिया बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ से प्रस्थान होकर जिला महासमुंद होकर रायपुर जाने के कार्यक्रम में हाईवे पेट्रोलिंग सरायपाली की पायलेटिंग ड्यूटी लगाया गया था, जिस पर वह पायलेटिंग करते नवागढ़ सरायपाली से नदी मोड़ पारागांव रायपुर बार्डर छोड़कर वापस सरायपाली जा रहा था।

Join WhatsApp Group

इसे भी पढ़ें – मारपीट की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 वाहन के कर्मचारियों के साथ जुआ खेल रहे लोगों ने की मारपीट

इसी दौरान एनएच 53 सीजी 06 ढाबा झलप के लगभग 200 मीटर आगे तकरीबन 4 बजे वाहन के आगे अज्ञात मोटर सायकल चालक के द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापारवाही पूर्वक चलाकर बिना किसी सिग्‍नल दिए अचानक मोड़ दिया गया, जिसे बचाने के लिए स्कार्पियो क्रमांक सीजी-03 ए-5139 का ‍स्टेयरिंग घुमाने से वाहन राइट साइड खींचकर डिवाइडर से टकराकर पलट कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में अज्ञात बाइक चालक के विरूद्ध पटेवा थाने में धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें

More articles

Read Now