महासमुंद. मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ जुआ खेल रहे लोगों के द्वारा मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में तुमगांव थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
तुमगांव पुलिस ने बताया कि 09 नवंबर को रात 9.17 बजे डीसीसी महासमुंद को इवेंट आईडी 985870 पर कॉलर संतोषी मोहन निवासी गुरुगासी दास वार्ड, तुमगांव द्वारा सूचना दी गई कि उसके देवर द्वारा लड़ाई-झगड़ा एवं गाली-गलौज किया जा रहा है। इस सूचना पर तुमगांव लायन-1 वाहन क्र सीजी 03ए 1305 को 9.19 बजे रवाना किया गया।
इसे भी पढ़ें – खट्टी शराब दुकान में चाकूबाजी, एक घायल
वाहन में आरक्षक लकेसर रत्नाकर एवं चालक जनक यादव, तैनात थे। घटनास्थल की ओर जाते समय करीबन 9.35 बजे रास्ते में बाजार चौक, तुमगांव में लगभग 15 से 20 लोग जुआ खेल रहे थे। डायल-112 वाहन की सायरन की आवाज सुनकर उनमे से कुछ लोग वहां से भाग गए, जबकि 8 से 10 लोग सामने आकर गाड़ी को रोक दिए और कहने लगे कि यहां जुआ खेलते है, यहां पर क्यूं आये हो।
इसी दौरान आरोपियों में से एक संतराम यादव द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए डायल 112 की चाबी को जबरन निकाल लिया गया और आरक्षक लकेसर रत्नाकर और चालक जनक यादव के साथ संतराम यादव, भोजराम यादव व उनके 8-10 साथियों द्वारा गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की गई। बाद में थाना स्टाफ के पहुंचने पर गाड़ी की चाबी वापस की गई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 126, 196, 115(2), 351(2), 221, 132, 191 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

