महासमुंद. अपनी बेटी के इलाज के लिए पटेवा अस्पताल आई एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध पटेवा थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि 29 मई को लक्ष्मीबाई ध्रुव पति त्रिलोकी ध्रुव (40 वर्ष) बनपचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद की अपनी बेटी सोनम ध्रुव को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पटेवा लेकर आई थी। वह सोनम को अस्पताल में छोड़कर नाश्ता लेने बस स्टैंड पटेवा आई थी और जब वह नाश्ता लेकर वापस सरकारी अस्पताल पटेवा पैदल जा रही थी तभी एनएच 53 रोड, थाना के सामने दोपहर करीबन 1.10 बजे सरायपाली की ओर से आ रही ट्रक वाहन क्रमांक सीजी 04 जेडी 4097 के चालक संतोष ठाकुर ने अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर लक्ष्मीबाई ध्रुव को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे लक्ष्मीबाई ध्रुव के सिर, चेहरे व पैर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। पटेवा थाने में मृतका के भतीजे गोपाल ध्रुव पिता तिलक राम ध्रुव की रिपोर्ट पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
बिरकोनी में पिता व उसके साथी के साथ मारपीट, पुत्र पर चाकू से हमला








