Aaj Ka Rashifal 18 January 2025 : सिंह, मीन को आज लाभ, करियर, व्यापार, नौकरी के बारे में जानने के लिए पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 January 2025 in Hindi, आज का राशिफल 18 जनवरी 2025 : आज शनिवार का दिन सिंह, मीन के जातकों के लिए लाभ दायक व शुभ रहने वाला है। यहां जानेंगे 18

Written by: Admin

Published on: January 17, 2025

Aaj Ka Rashifal 18 January 2025 in Hindi, आज का राशिफल 18 जनवरी 2025 : आज शनिवार का दिन सिंह, मीन के जातकों के लिए लाभ दायक व शुभ रहने वाला है। यहां जानेंगे 18 जनवरी 2025 का राशिफल करियर, व्यापार, नौकरी के बारे में क्या सूचना दे रहा है।

मेष राशि (Aries Horoscope) आज दफ्तर की जिम्मेदारियों के कारण निजी कार्यों में समय नहीं दे पायेंगे। यद्यपि पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। बुजुर्गों की सेवा में लगे रहेंगे। धोखेबाजों के कारण हानि उठा होगी।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope) आज धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जरा से प्रयासों से आपके काम बन जायेंगे। लेकिन फिर भी आप अपनी सफलता से कम सन्तुष्ट रहेंगे। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। गूढ़ विषयों के अध्ययन में आपकी विशेष रुचि रहेगी। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) आज आपका दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहने वाला है। वैवाहिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले कर लें। व्यवसाय में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। मसालेदार भोजन का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ शाम को चर्चाओं का आनन्द लेंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। लोग आपकी बात व विचारों को महत्व देंगे। आर्थिक मामलों को लेकर दिन कुछ कमजोर रहेगा। दिन की शुरूआत में कुछ कारणवश चिन्तित रहेंगे। उधार लेन-देन के कारण दिक्कत होगी।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज का दिन काफी शुभ है। बच्चे आपकी बातों को मानेंगे। परिवार में सुख शान्ति का माहौल रहेगा। स्टूडेंट्स को परीक्षा परिणामों में अच्ची सफलता मिल सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज वैवाहिक जीवन में कुछ संवादहीनता हो सकती है लेकिन शाम तक उसे भी आप प्यार से सुलझा लेंगे। आपके दिमाग में करियर को लेकर नए विचार उत्पन्न होंगे। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। लेकिन आपका धन अतिरिक्त खर्च हो सकता है। भोजन की गुणवत्ता को लेकर सावधान रहें।

यह भी पढ़ें – Saptahik Rashifal: मेष, सिंह सहित ये राशि वाले रहेंगे लकी, इस सप्ताह मकर वालों की टेंशन बढ़ेगी, जानें साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जनवरी 2025

तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज थोड़ा सावधान रहें। विद्यार्थियों को मनमाफिक शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। बॉस की कुछ बातें बुरी लग सकती है। शाम के समय आप कुछ घटनाओं के विषय में विचार कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आज अधीनस्थ कर्मचारी आपकी मदद करेंगे। आप जो भी काम सोचेंगे उसे बिना रुकावट के पूरा भी कर लेंगे। आपका उदार व्यवहार प्रेमी जन को प्रसन्न कर देगा। आज का पूरा दिन आपके अनुकूल रहेगा। नये कारोबारी सम्बन्ध बन सकते हैं। इसका लाभ भविष्य में भी अवश्य होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज जीवनसाथी की वजह से लाभ होगा।खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके रूके हुये कार्य बड़ी सहजता से बन जायेंगे। परिवार को आप समय देंगे। विदेश में जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पिता के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। शादीशुदा जीवन में आप बहुत खुश रहेंगे।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज नौकरीपेशा लोगों के लिये कुछ उदासीन रहने वाला है। घर पर मन नहीं लगेगा। क्रोध करने से बचें। मित्रों और प्रबुद्ध व्यक्तियों का सानिध्य आपको तनाव से उबारने में मदद करेगा। धार्मिक ग्रन्थों का अध्ययन जरूर करें। इससे आपका मन विचलित रहेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज नकारात्मक विचारों के प्रभाव में आ सकते हैं। दूसरों के काम में कमियां न निकालें। कमीशन संबंधी कार्यों से धन लाभ हो सकता है। लेकिन आप व्यवसाय में कुछ छोटी-छोटी गलतियाँ कर सकते हैं। जिसके कारण आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। पुरानी बीमारियाँ दोबारा उभर सकती हैं।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज लाभ मिलेगा। निजी कंपनी में जॉब कर रहे लोग छुट्टियों के लिये आवेदन कर सकते हैं। अधिकारी आपके विचारों का खुलकर समर्थन कर सकते हैं। अपने विचारों को सदैव सकारात्मक बनाये रखें। वैवाहिक जीवन आनंददायक रहेगा।

पुलिस ने पकड़ी ये चीज-देखें वीडियो

Visit – Wikipedia

Previous

आज का चौघड़िया 18 जनवरी 2025, Aaj Ka Chogadihya 18 January 2025

Next

Bharat Mobility Global Expo 2025: पीएम मोदी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का उद्घाटन किया, कौन-कौन कब देख सकता है जानें पूरा शेड्यूल