Weather Cricket Sports Bollywood Job Business Lifestyle Spiritual

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

आज का राशिफल 21 मई 2024: इन राशियों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जानें मेष से मीन का भविष्यफल

On: May 20, 2024
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 21 मई 2024 | Aaj Ka Rashifal 21 May 2024 in Hindi : जानें आज मंगलवार को मेष से मीन के जातकों का राशिफल कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।

मेष राशि (Aries Horoscope) आपका मन कुछ विचलित सा हो सकता है। आपके सामने व्यवसाय को लेकर अच्छे अवसर मिल सकते हैं। उसके बावजूद आप उनसे ज्यादा सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। यदि नौकरी कर रहे हैं तो व्यापार की इच्छा होगी। आज अधीर होने से बचना चाहिये। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष राशि (Taurus Horoscope) आज आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। पुराने ऋणों को चुकाने के लिये दिन बहुत अच्छा है। किन्तु आज आप किसी भी तरह के लोन आदि लेने वाली गतिविधि से स्वयं को दूर रखें। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत के बाद उत्तम परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज व्यवसाय को लेकर नये-नये विचार आयेंगे। नया कार्य शुरू करने में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। आपको लोग आश्वासन देंगे लेकिन आपकी मदद से पीछे हटेंगे। प्रेमी जन से किसी तरह का झूठ न बोलें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज आपकी कार्यशैली से अधिकारी असन्तुष्ट हो सकते हैं। ऐसा कोई कार्य न करें जिसके परिणाम भविष्य में खराब होंगे। जिनके प्रति आप श्रद्धा भाव रखते हैं, वे आपको गलत सलाह दे सकते हैं। पारिवारिक जीवन को समय अवश्य दें। अपनी छवि का ध्यान रखें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज व्यवसाय में कुछ बड़ा धन निवेश करने की भी योजना बना सकते हैं। आप कई तरह के उत्सवों में सम्मिलित हो सकते हैं। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आपको ऐसे कार्यों से बचना चाहिये जिसके बारे में आपके पास कम जानकारी है।

मासिक राशिफल मई 2024 | Monthly Horoscope May 2024

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज पारिवारिक व्यवसाय में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। धन की कमी से कुछ काम रुक सकते हैं। जो लोग किराये पर रहते हैं, वे आज अपने लिये घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। अधिकारियों के व्यवहार को लेकर सावधान रहें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज आप काफी समझदारी से समस्याओं को सुलझाते रहेंगे। किसी विद्वान व्यक्ति से आपका सम्पर्क हो सकता है। नयी जॉब के आवेदन के लिये समय उत्तम है। व्यवसाय में आप बदलाव करने को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के ऊपर आपका प्रभाव काफी ज्यादा बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) कमीशन सम्बन्धी कार्यों में नुकसान हो सकता है। मन पुरानी बातों को लेकर अशान्त रहेगा। यदि किसी स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित हैं तो आज आपको कुछ सावधान रहना चाहिये। चिकित्सीय कार्यों में धन खर्च होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज का दिन शुभ है। सम्पत्ति को लेकर विवादों को आप अपने पक्ष में कर लेंगे। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। किसी सामाजिक सभा में आप सम्मिलित हो सकते हैं। अटका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope )आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। आज आप अपनी गलतियों का मूल्याङ्कन करें। इससे आप काफी सारी समस्याओं को सुलझा सकेंगे। सहकर्मी आपसे बहुत प्रसन्न रहेगे। राजनेताओं के लिये आज का दिन शुभ है। प्रेमी जन को विवाह का प्रस्ताव दे सकते हैं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कानूनी मामलों को लेकर सावधानी रखें। आज आपको अपने दस्तावेजों को काफी सम्भाल कर रखना चाहिये। कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। आज बड़ी आर्थिक गतिविधियों के लिये दिन शुभ नहीं है। सन्तान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज आपको काफी शान्त रहना चाहिये। नया कारोबार शुरू करने से पहले अपने शुभचिन्तकों से विमर्श कर लें। किन्तु अपनी कमजोरियों को किसी से भी साझा न करें। अनैतिक व्यवहार वाले लोगों की संगत से दूरी बनाकर रखें।

Facebook

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Admin

Through the web portal babapost.in, we keep readers informed about the events taking place in the country. This web portal provides you with daily news, auto news, entertainment news, horoscopes, and reliable information related to religion and rituals. babapost.in follows the rules of news hygiene. This web portal does not publish misleading, unverified, or sensational news.
The objective is to satisfy the readers.