Weather Cricket Sports Bollywood Job Business Lifestyle Spiritual

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Aaj Ka Rashifal 7 February 2025: सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे ये 5 राशि वाले, व्यापार, करियर में होगी प्रगति

On: February 6, 2025
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 7 फरवरी 2025, Aaj Ka Rashifal 7 February 2025 : आज शुक्रवार का दिन इन 5 राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। व्यापार, करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। अपनी प्रगति से बेहद खुश रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal 7 February 2025

आज का मेष राशिफल 7 फरवरी 2025 (Aries Horoscope) 

आज वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। होटल व्यापारियों की आमदनी में वृद्धि होगी। प्रियजनों के साथ अपना सुख-दुख बांटेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

आज का वृषभ राशिफल 7 फरवरी 2025 (Taurus Horoscope)

आज एलर्जी की समस्या हो सकती है। जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे। जॉब में बदलाव को लेकर मन कुछ शंकित रहेगा। अपनी प्रतिभा पर विश्वास बनाये रखें। रिटेल व्यवसायियों के लिये दिन शुभ है।

आज का मिथुन राशिफल 7 फरवरी 2025 (Gemini Horoscope)

आज मित्रों के साथ निजी समस्याओं को शेयर कर सकते हैं। बच्चों की गलत आदतों से मन कुछ व्यथित हो सकता है। पैतृक कारोबार में उन्नति होगी। दोपहर के बाद आपके काम बनते हुये प्रतीत होंगे। रुका हुआ कमीशन आपको प्राप्त होने सकता है।

आज का कर्क राशिफल 7 फरवरी 2025 (Cancer Horoscope)

आज आपको व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। कोई भी निर्णय अकेले लेने से बचें। नये काम में कुछ बाधायें लगी रहेंगी। अपनी उन्नति से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। दूसरों की मदद करके आपके मन में प्रसन्नता होगी।

आज का सिंह राशिफल 7 फरवरी 2025 (Leo Horoscope )

आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पदोन्नति के लिये प्रयास करने के लिये उत्तम समय है। बच्चों को करियर के लिये परामर्श दे सकते हैं। पर्यटन सम्बन्धी व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे।

आज का कन्या राशिफल 7 फरवरी 2025 (Virgo Horoscope)

आज कटुता बढ़ सकती है। किसी परिचित व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। घरेलू सामान की ख़रीदारी में धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में उपहास झेलना पड़ सकता है। दिनचर्या प्रारम्भ करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद वश्य लें।

आज का तुला राशिफल 7 फरवरी 2025 (Libra Horoscope)

आज बाधा दूर होगी। बहुमूल्य उपहार आपको प्राप्त हो सकते हैं। विवाह की इच्छा रखने वाले जातकों की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। बुद्धिमान मनुष्यों की संगत प्राप्त होगी।

आज का वृश्चिक राशिफल 7 फरवरी 2025 (Scorpio Horoscope)

आज चुनौतियों का सामना डटकर करें। जुकाम और गला खराब होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम वासना पर नियन्त्रण रखें। जल्दबाज़ी में किये गये कार्य बुरी तरह बिगड़ सकते हैं। ईश्वर उपासना करने से मन शान्त होगा।

यह भी पढ़ें – इस सप्ताह 4 राशियों के लिए गोल्डन चांस, किस्मत चमकेगी, धन की कमी होगी दूर, जानें साप्ताहिक राशिफल 3 फरवरी से 9 फरवरी 2025

आज का धनु राशिफल 7 फरवरी 2025 (Sagittarius Horoscope)

आज परिवार के सदस्य आपका मनोबल बढ़ायेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। आपकी सलाह से दूसरों को बहुत बड़ा लाभ प्राप्त होगा। नव विवाहित जातक फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। आपके सम्पर्क दायरे में बढ़ोत्तरी होगी।

आज का मकर राशिफल 7 फरवरी 2025 (Capricorn Horoscope)

आज उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। समाज में आपकी छवि काफी अच्छी रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे का काफी ध्यान रखेंगे। परिजनों के साथ प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने का विचार बनायेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।

आज का कुंभ राशिफल 7 फरवरी 2025 (Aquarius Horoscope)

आज मनमुटाव हो सकता है। रिश्तों को अहंकार और ईर्ष्या की भेंट न चढ़ने दें। विद्यार्थी नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। समय पर काम पूरे करने की कोशिश करें। प्रियजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

आज का मीन राशिफल 7 फरवरी 2025 (Pisces Horoscope)

अपने कार्यों को लेकर दूसरों पर निर्भर न रहें। कब्ज और बवासीर के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े गम्भीर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की चिन्ता हो रहेगी।

Admin

Through the web portal babapost.in, we keep readers informed about the events taking place in the country. This web portal provides you with daily news, auto news, entertainment news, horoscopes, and reliable information related to religion and rituals. babapost.in follows the rules of news hygiene. This web portal does not publish misleading, unverified, or sensational news.
The objective is to satisfy the readers.