महासमुंद. बीते दिनों बस में यात्रा कर रही एक महिला का सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने रायपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर कोमाखान थाने में अपराध दर्ज किया गया
पुलिस ने बताया कि मामला इस प्रकार से है की प्रार्थिया संजू कुमारी नायक पति भूपेंदर सिंग (41 साल) निवासी रेवेन्यू कालोनी राजा खरियार जिला नुआपाड़ा ओडिशा ने थाना कोमाखान में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह दिनांक 27.08.2026 को जय माता दी बस में बैठकर रायपुर से राजा खरियार (ओडिशा) अपने घर जा रही थी। दिनांक 27.08.2026 की दरम्यानी रात करीब 1 बजे, ग्राम मौलीमुड़ा ओम ढाबा (एनएच 353) में बस रूकी और वह लघुशंका के लिये बस से उतरने के बाद वापस अपने सीट पर पहुंची तो, उसका सामान जिसमें एक मोबाइल (कीमत 5000 रुपए), नगदी रकम 30,000 रुपए, सोने की चेन माला, कान का कर्णफूल, सोने का टॉप, सोने की अंगूठी (आभूषण कीमत लगभग 2,40,000 रुपए) इस प्रकार से कुल कीमत करीबन 2,75,000 रुपए की संपत्ति को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर थाना कोमाखान अपराध क्रमांक 102/2026, धारा 305(ए), 62, 331(4) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान मोबाईल लोकेशन, सीडीआर डाटा एनालिसिस के आधार पर संदिग्ध आरोपी बसंत बाघ पिता भेलीमत बाघ (31 साल) निवासी आमानाका कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर रायपुर का लोकेशन ज्ञात हुआ। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर बसंत बाघ को गिरफ्तार कर पुछताछ की गई, जिस पर उसने उक्त दिनांक को प्रार्थिया संजू कुमारी नायक के आभूषण एवं नगदी रकम व मोबाईल को बस से चोरी करने की बात स्वीकार करने पर आरोपी से, प्रार्थिया की चुराई हुई मशरूका मे से सोने का टॉप, सोने का कर्णफूल एवं एक मोबाईल को बरामद किया गया। महासमुंद पुलिस को उक्त मामले में अंतरजिला चोर को पकड़ने में पुलिस का सफलता मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।








