महासमुंद. पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विगत तीन दिनों में 21 दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जिनमें 05 वाहन चालकों पर न्यायालय द्वारा प्रत्येक पर 10-10 हजार का अर्थदंड लगाया गया।
दुर्घटना को रोकने के लिए महासमुंद शहर के विभिन्न चौक-चौराहो में शराब पीकर वाहन चलाने वाले दोपहिया वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। महासमुंद पुलिस की स्पष्ट चेतावनी है कि शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर किसी प्रकार की लापरवाही या रियायत नहीं बरती जाएगी।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। महासमुंद पुलिस अधीक्षक की आम नागरिकों से अपील है कि शराब का सेवन कर किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाने से चालक का संतुलन, निर्णय लेने की क्षमता और प्रतिक्रिया देने की गति प्रभावित होती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

