महासमुंद. जिले की महासमुंद और तुमगांव पुलिस ने तीन जुआ फड़ों पर कार्रवाई कर 21 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले में आरोपियों के विरूद्ध महासमुंद और तुमगांव थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस को 31 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम खैरा शिव चौक के पास में जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कानू चंद्राकर पिता टिकेश्वर चंद्राकर उम्र 22 साल, योगेश चंद्राकर पिता राजेश चंद्राकर उम्र 27 साल, खोमन तारक पिता स्व रेवाराम तारक उम्र 34 साल, भूपेंद्र टंडन पिता श्याम लाल उम्र 27 साल, अमन चंद्राकर पिता संतोष उम्र 29 साल, राजकुमार बंजारे पिता अशोक उम्र 31 साल सभी निवासी ग्राम खैरा होना बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद रकम 3250 रुपए, 05 नग विभिन्न कंपनी के मोबाइल को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छग जुआ(प्रतिषेध) अधिनियम 2022, 112(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की।
इसे भी पढ़ें – बेमचा में जुआ खेल रहे 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
इसी तरह कोतवाली पुलिस को 1 नवंबर को सूचना मिली कि गुडरूपारा तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी रोहन विश्वकर्मा पिता जुगनू विश्वकर्मा 29 वर्ष वार्ड 20 स्टेशन रोड महासमुंद, आयुष नामदेव पिता संतोष नामदेव उम्र 19 वर्ष वार्ड 18 गुडरूपारा महासमुंद, कोमल सिन्हा पिता नंदू राम सिन्हा उम्र 26 वर्ष वार्ड 15 शीतला पारा महासमुंद, मिथलेश पोल 10 नंदू पटेल उम्र 22 वर्ष वार्ड 17 कुर्मीपारा महासमुंद, टेकराम कनौजे पिता बंसल उम्र 22 वर्ष 18 वार्ड गुडरूपारा महासमुंद, करण जलक्षत्री पिता देवानंदा उम्र 21 वर्ष वार्ड 18 गुडरूपारा महासमुंद, उदय यादव पिता महेश कुमार यादव उम्र 20 वर्ष वार्ड 27 बजरंग चौक गुडरूपारा महासमुंद, सोनू कनौजे पिता भैय्या लाल कनौजे उम्र 25 वर्ष वार्ड 27 बजरंग चौक गुरूपारा महासमुंद, अमित धीवर पिता राजू धीवर उम्र 20 वर्ष वार्ड 15 शीतला पारा महासमुंद, मोहित कुमार यदु पिता स्व जगमोहन यादव उम्र 50 वर्ष वार्ड 18 गुडरूपारा शिव चौक महासमुंद, रवि कांत बजाज पिता स्व कन्हैया लाल उम्र 40 वर्ष वार्ड 29 बीटीआई रोड को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल नगदी रकम 2190 रुपए, 06 नग अलग-अलग कंपनी के मोबाइल कुल कीमत करीब 24,000 रुपए, 09 नग मोटर सायकल जुमला कीमत करीब 1,80,000 रुपए को बरामद किया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022, 112(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
तुमगांव में छह लोगों पर कार्रवाई
इसी तरह तुमगांव पुलिस ने ग्राम बडगांव बाजार चौक में जुआ खेल रहे लोगों पर कार्रवाई की। पुलिस ने इस दौरान आरोपी यशवंत ध्रुव पिता प्यारेलाल ध्रुव उम्र 36 साल बडगांव, प्रहलाद निषाद पिता महेश निषाद उम्र 40 साल बडगांव, अमर सिंह पिता नंदू निषाद उम्र 40 साल बडगांव, ईश्वर ध्रुव पिता जगदीश ध्रुव उम्र 36 साल बडगांव, रूपेश निषाद पिता गणेश निषाद उम्र 36 साल बडगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद को गिरफ्तार किया। मामले में आरोपियों के कब्जे से कुल 1730 रुपए को बरामद कर धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध ) अधि. 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

