महासमुंद. छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय महासमुंद में 2 नवंबर को भव्य राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। सशक्त नारी, युवा उड़ान थीम पर आयोजित यह जिला स्तरीय समारोह शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय परिसर स्थित मिनी स्टेडियम में शाम 4 बजे से शुरू होगा। राज्योत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज शाम जिला अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसे भी पढ़ें – कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई, काम में लापरवाही बरतने वाले 5 पटवारी सस्पेंड
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर लंगेह ने कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने राज्योत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
राज्योत्सव के अवसर पर जिले के शासकीय भवनों को 1 से 3 नवंबर तक रोशनी से सजाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

