महासमुंद. धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने वाले आरोपी के विरूद्ध बागबाहरा थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
बागबाहरा पुलिस को अनवरपुर के रोहित निषाद ने बताया कि 21 अक्टूबर को वह गांव में रावण दहन कर वापस घर जा रहा था, तभी गांव के गौरा चौरा के पास शैलेंद्र ध्रुव पिता देव सिंह ध्रुव नशे की हालत में अपने हाथ में धारदार लोहे का हथियार लेकर रास्ते में आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था।
इसे भी पढ़ें- नगर पालिका के सामने बाइक की टक्कर से एक घायल
जिसे प्रार्थी के साथ चमन पटेल, उमेश साहू ने पकड़ा और उसका हथियार छीन कर डॉयल 112 में सूचना दी। इसके बाद उक्त वाहन के कर्मचारी ने मौके पर पहुंचे और आरोपी को थाने लेकर गए। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। babapost.in पर पढ़ें ताजा खबरें

