जुआ खेल रहे छह लोगों पर कार्रवाई

महासमुंद. अर्जुंडा चौक के आगे खुले मैदान में जुआ खेल रहे छह लोगों पर सरायपाली पुलिस ने कार्रवाई की है।पुलिस को 28 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अर्जुंडा चौक के आगे खुला

Written by: Admin

Published on: January 29, 2026

महासमुंद. अर्जुंडा चौक के आगे खुले मैदान में जुआ खेल रहे छह लोगों पर सरायपाली पुलिस ने कार्रवाई की है।पुलिस को 28 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अर्जुंडा चौक के आगे खुला मैदान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर 06 लोगों को पकड़े।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सहदेव पटेल पिता स्व. बिंदा प्रसाद (58 वर्ष) छिबर्रा थाना सरायपाली,दिनेश भोई पिता लंकाधर भोई (45 साल) अर्जुंडा थाना सरायपाली, मनोरंजन भोई पिता श्यामलाल भोई (54 वर्ष) पंडापारा थाना सरायपाली, मिनकेतन पटेल पिता मोहित लाल पटेल (50 वर्ष) मुड़पहार थाना बलौदा, जितेंद्र प्रधान पिता गिरधारी प्रधान (39 साल) गोहिरापाली थाना सरायपाली, चित्रसेन बिसी पिता स्व. नरोत्तम बिसी (60 वर्ष) अर्जुंडा थाना सरायपाली बताए। पुलिस ने जुआ फड़ से 12000 रुपए एवं जुआड़ियों के पास से 8500 रुपए कुल 20500 रुपए बरामद कर छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की>

नए UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, सरकार से मांगा जवाब

Previous

UPSC Civil Services 2026: आईएएस, आईपीएस बनने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर

Next

मुख्यमंत्री साय आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त