महासमुंद. गांजा जब्ती के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। बता दें कि पूर्व में 47.300 किलो गांजा जब्ती के मामले में दो नाबालिग सहित पांच लोग गिरफ्तार किए गए थे। इस मामले में कोमाखान थाना में जुर्म दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके तहत पुलिस लगातार कार्रवाई की जा रही है।
थाना कोमाखान के अपराध क्रमांक अप.क्र. 52/2026 धारा 20(बी)(II)(सी) एनडीपीएस एक्ट के मामले में दिनांक 19.04.2026 को मुखबिर सूचना पर एक सफेद रंग की अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक सीजी 04 क्यू एस 4806 में चार लोग अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे थे, जिन्हें नाकाबंदी कर गवाहों के समक्ष ट्रक की तलाशी लेने के पर कुल 47.300 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ (कीमत 23,65,000 रुपए) की तस्करी करते हुए पाया गया।
जिस पर ट्रक चालक मोहम्मद मिराज पिता रहमत अली (25 साल) निवासी वार्ड नं.13 देवनपडा टिटलागढ थाना टिटलागढ जिला बलांगीर (ओडिसा), रोहित पोंड पिता नीलांचल पोंड (21 साल) निवासी वार्ड नं. 07 जगन्नाथपडा टिटलागढ़ थाना टिटलागढ जिला बलांगीर (ओडिसा) एवं दो विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध एनडीपीएस एक्टए पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी एवं जब्त मोबाईल फोन की तकनीकी जॉच पश्चात संकलित डाटा की मदद से, उक्त गांजे की खेप को मंगाने वाला (डेस्टिनेशन पॉइंट्स) मुंगेली निवासी आरोपी दीपक साहू को 19.04.2026 को गिरफ्तार किया गया।
मामले की गहन विवेचना करते हुए गांजा उपलब्ध कराने वाले (बैकवर्ड लिंक) की पूरी जानकारी हासिल करने के बाद महासमुंद पुलिस द्वारा ओडिशा राज्य के एम रामपुर में दबिश देकर आरोपी खिरोज नायक पिता कामफला (23 साल) निवासी केरांडी खुटी थाना नारला जिला कालाहांडी को मोबाईल लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया। जिसे पुलिस रिमांड पर जेल भेजा गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।






