Friday, May 17, 2024
HomeDeshAnupama 24 May 2023 Spoiler: माया की मेहंदी पॉलिटिक्स अनुपमा को रुलाएगी

Anupama 24 May 2023 Spoiler: माया की मेहंदी पॉलिटिक्स अनुपमा को रुलाएगी

Anupama 24 May 2023 Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो अनुपमा के Upcoming एपिसोड में माया लगातार अनुपमा को जलाने के लिए नए-नए खेल खेलती दिखाई देगी। जिसकी वजह से अनुपमा काफी दुखी होगी। दूसरी ओर अनुपमा की मां को पता चल जाएगा कि वनराज और बरखा, Anuj-Anupama को दूर करने के लिए कोई साजिश रच रहे हैं।

Upcoming एपिसोड में समर और डिंपी के संगीत पर खूब सारा ड्रामा दिखेगा। माया अनुपमा से कहेगी कि वह उसके हाथों में अनुज के नाम की मेहंदी लगा दे। यह सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान हो जाते हैं। अनुपमा माया के हाथों पर मेहंदी नहीं लगाती है। फिर माया मेहंदी वाली से अपने हाथों पर अनुज का नाम लिखवाती है। वहीं अनुपमा के हाथ में मेहंदी वाली खुद से ही Anuj का नाम लिख देती। वहीं माया के हाथ पर लिखा अनुज का नाम बिगड़ जाता है।

माया के हाथ पर अनुज ने लिखा अपना नाम

Anupamaa-178

फिर माया अनुपमा को जलाने के लिए अनुज से अपने हाथ पर उसका नाम लिखवाती है। Anuj भी अनमने मन से उसके हाथ पर अपना नाम लिख देता है। ये देख कर अनुपमा दुखी होकर  अकेले में जाकर रोती है। इसके बाद संगीत में नाच गाने की शुरुआत होती है और एक बार फिर से माया कहती है कि वो अनुज के साथ कपल डांस करने के लिए उत्साहित हैं।

बरखा-वनराज की साजिश

Anupamaa-181

इधर, बरखा और वनराज मिल कर अनुपमा-अनुज को दूर करने की साजिश रच रहे हैं। इसका पता अनुपमा की मां और भाई को चल जाएगा। Anupama की मां बरखा और वनराज पर नजर रख रही है।

अमिताभ और अनुष्का ने एक ही गलती की, अब मुंबई पुलिस लेगी एक्शन

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular