महासमुंद. रात में कोठा से निकाल कर दो भैंसों को बूचड़खाना ले जा रहे एक आरोपी के विरूद्ध तेंदूकोना थाने में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम साल्हेभांठा का मदन साहू पिता स्व. जनक राम साहू 14 अक्टूबर की रात को घर के कोठा में दो भैंसों को बांधकर रखा हुआ था। रात एक बजे जब वह उठा था तो उसकी भैंसें बंधे हुए थे। इसके बाद जब उसकी पत्नी पुन्नीबाई रात 3 बजे उठी तो देखा कि दोनों भैंसें कोठा में नहीं है। प्रार्थी ने इस बात की जानकारी गांव के अन्य लोगों की दी और आसपास खोजबीन शुरू की।
नशीली दवा की तस्करी कर रहे चार युवकों पर कार्रवाई, सरायपाली थाने में एफआईआर दर्ज
इसी बीच प्रार्थी के बेटे त्रिपाल साहू ने बताया कि उनके दोनों भैंस कलमीदादर बांध के पास रोड में हैं, जिसे विजय रात्रे पिता समारु रात्रे निवासी ग्राम फिरगी उन्हें बूचड़खाना में बेचने के लिए तस्करी करते हुए पैदल हांकते हुए ले जा रहा है। मामले की रिपोर्ट पर तेंदूकोना थाने में आरोपी के विरूद्ध धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की 4 , 6 , 10 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

