महासमुंद. गाय-बैलों को क्रूरतापूर्वक ओडिशा के कत्लखाना ले जा रहे दो लोगों को सांकरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 नग गाय, बैल, बछड़े को बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया क 13 अक्टूबर को प्रार्थी हिमांशु प्रधान ने थाने मे लिखित आवेदन पेश किया कि 13 अक्टूबर को लगभग 02.30 बजे उसे फोन के माध्यम से सूचना मिली कि दो व्यक्ति गाय, बैल को हांकते हुए मारते पीटते झगरेनडीह से सांकरा के रास्ते होते हुए कत्ल करने के इरादे से ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं।
तुमगांव में हाईवा की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक घायल
सूचना मिलने पर वह अपने दोस्तों डिगेश यादव एवं मोहित साहू के साथ संत अन्ना चौक के पास गया, जहां कुछ समय में दो व्यक्ति गाय बैल को हांकते मारते हुए सांकरा की ओर आते हुये दिखे, जिनमें से एक व्यक्ति उन लोगों को देखकर भाग गया। वहीं पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुरेंद्र साहू पिता चतुर्भुज साहू (50 साल) छुवालीपतेरा थाना सांकरा का रहने वाला बताया व भागने वाले व्यक्ति का नाम ऋषि चौहान निवासी छुवालीपतेरा होना बताया। बरामद मवेशियों तीन गाय, छह नग बैल व तीन बछड़े थे। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

