बस स्टैंड में बाप-बेटे से मारपीट, जानलेवा हमला

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. नगर के बस स्टैंड में बाप-बेटे से मारपीट कर जानलेवा हमला करने के आरोप में सिटी कोतवाली में दो लोगों के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है।

Crime

पुलिस को शीतल दास मानिकपुरी पिता स्व. बाबूदास मानिकपुरी, (57 वर्ष) निवासी ग्राम मुस्की वार्ड नं. 13 महामाया मंदिर, थाना तुमगांव ने बताया कि वह ग्राम का कोटवार है। 08 अप्रैल की शाम 6 बजे अपने बेटे दोनेश्वर दास मानिकपुरी के साथ कार में सब्जी लेने महासमुंद आया था। सब्जी लेने के बाद वे महासमुंद बस स्टैंड के बागबाहरा जाने वाले गेट के पास पहुंचे थे, उसी समय एक अज्ञात लड़का अपनी कार खड़ी कर किसी से बात कर रहा था, तभी मेरे बेटे ने उसे कार हटाने हेतु हार्न बजाया, तभी कुछ दूरी पर खडे कैलाश बाघ व साहिल खान निवासी महासमुंद के द्वारा एक राय होकर उसे तथा उसके बेटे दोनेश्वर दास मानिकपुरी को गाली देकर हत्या करने की नीयत से हाथ मुक्का, ईंट एवं कांच का बोतल से मारपीट किया है, जिससे उसके सिर, कान, मुंह में चोंट आयी है तथा दोनेश्वर दास मानिकपुरी को कान में गंभीर चोटें आई।

Join WhatsApp Group

मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 109, 118(1), 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

अवैध सागौन परिवहन पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, वाहन समेत लकड़ी जब्त

X(Twitter Link)

More articles

Read Now