तुमगांव में हाईवा की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक घायल

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. अमावस मोड़ तुमगांव तिराहा के पास एक हाईवा वाहन की टक्कर से बाइक में सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध तुमगांव थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

12 अक्टूबर को गणेश जेंड्रे अपने दोस्त पप्‍पू जेंड्रे के साथ पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 04 पीवी 1632 से अमावस से तुमगांव गया था, जब वह वापस तुमगांव से ग्राम अमावस आने के दौरान शाम करीबन 5 बजे एनएच 53 रोड अमावस मोड़ तुमगांव तिराहा रोड पार करते समय सामने से आ रहे हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 13 एई 2172 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।

एक्सीडेंट से बाइक क्षतिग्रस्त हो गया, और घटना में गणेश जेंड्रे की सिर एवं चेहरे में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे पप्‍पू जेंड्रे  पिता मालिक राम जेंड्रे (32 वर्ष) के सिर में चोट आई है, जिसे सीएचसी तुमगांव लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया है। मामले की रिपोर्ट मृतक के चाचा भगवानी जेंड्रे ने तुमगांव थाने में दर्ज कराई है, जिस पर आरोपी वाहन चालक के धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट, 106(1), 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

More articles

Latest article