महासमुंद : 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त बस पास, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। अब पात्र बुजुर्ग यात्री बसों में निःशुल्क यात्रा करने के लिए मुफ्त बस पास बनवा सकेंगे। परिवहन आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग की ओर से यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को यातायात सुविधा प्रदान करना और उनकी यात्रा को अधिक सुगम बनाना है।

वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त बस पास के लिए करना होगा आवेदन

जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला के अनुसार, निःशुल्क बस पास बनवाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ जिला परिवहन कार्यालय, महासमुंद में आवेदन संबंधी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए आवेदकों को आधार कार्ड की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज के दो नवीनतम फोटो जमा करना अनिवार्य है।

गाय-बैलों को ओडिशा के कत्लखाना ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक जमा होंगे दस्तावेज

मुफ्त बस पास के लिए जरूरी दस्तावेज कार्यालयीन दिवसों में निर्धारित समय के दौरान जमा किए जा सकते हैं। इच्छुक वरिष्ठ नागरिक सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक जिला परिवहन कार्यालय, महासमुंद पहुंचकर अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मिलेगी सुविधा

इस पहल के तहत 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिक निःशुल्क बस पास की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। जिला परिवहन विभाग ने पात्र बुजुर्गों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा कर इस सुविधा का लाभ लें।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई यह व्यवस्था सार्वजनिक परिवहन में उनकी आवाजाही को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इच्छुक आवेदक बस पास बनवाने से संबंधित प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी के लिए जिला परिवहन कार्यालय, महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

More articles

Latest article