बैंक ऑफ इंडिया भर्ती, 400 पद, अंतिम तिथि 15.03.2025

BOI Apprentice Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने देश कई राज्यों में अप्रेंटिसशिप के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के तहत देशभर में 400 पदों के

Written by: Admin

Published on: March 3, 2025

BOI Apprentice Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने देश कई राज्यों में अप्रेंटिसशिप के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के तहत देशभर में 400 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं आवेदन प्रक्रिया 01.03.2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 15.03.2025 है।

वे उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए पात्रता व मानदंड को पूरा करते हैं, वे बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BOI Apprentice Recruitment 2025: रिक्ति विवरण

  • उत्तर प्रदेश: 43 पद
  • बिहार: 29 पद
  • छत्तीसगढ़: 5 पद
  • दिल्ली: 6 पद
  • गुजरात: 48 पद
  • झारखंड: 30 पद
  • कर्नाटक: 12 पद
  • केरल: 5 पद
  • मध्य प्रदेश: 62 पद
  • महाराष्ट्र: 67 पद
  • ओडिशा: 9 पद
  • राजस्थान: 18 पद
  • तमिलनाडु: 7 पद
  • त्रिपुरा: 7 पद
  • पश्चिम बंगाल: 52 पद 

BOI Apprentice Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) की इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है।

BOI Apprentice Recruitment 2025: उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 01.01.2025 तक 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी. इस भर्ती के लिए आयु सीमा का निर्धारण 01.01.2025 के आधार पर किया जाएगा.

BOI Apprentice Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

बैंक की इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है, जिसके तहत जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये का शुल्क देना होगा, वहीं एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क, महिला उम्मीदवारों और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये और 400 रुपये तय किया गया है. यह आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – CG Jobs 2025: संविदा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 24.03.2025

BOI Apprentice Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com/boi.php पर जाना होगा।

फिर “Apply through NATS Portal” पर क्लिक करें. इसके बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।

रजिस्ट्रेशन होने के बाद उम्मीदवार को मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।

आवेदन फॉर्म को पूरा करने के बाद उम्मीदवार को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सेव रख लें।

टेलीग्राम चैनल से जुड़े

Previous

महासमुंद: कलेक्टोरेट में जन चौपाल फिर शुरू होगा

Next

Aaj Ka Rashifal 5 March 2025: इन जातकों की मनोकामना पूरी होगी, किस्मत का साथ मिलेगा, बिगड़े काम बनेंगे