सब्जी व्यवसायी को चाकू मारकर बाइक सवारों ने 7 हजार लूटे

महासमुंद. सब्जी व्यवसायी को चाकू मारकर बाइक सवारों द्वारा 7 हजार रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है। घटना सरायपाली थाना क्षेत्र की है।

Written by: Admin

Published on: October 7, 2024

महासमुंद. सब्जी व्यवसायी को चाकू मारकर बाइक सवारों द्वारा 7 हजार रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है। घटना सरायपाली थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को सब्जी व्यवसायी व प्रार्थी मेघनाथ परेवा पिता गंशो परेवा निवासी ग्राम कुंडापाली ने एफआईआर में बताया 6 अक्टूबर की सुबह बाइक से अपने गांव के लोकनाथ सरवास के साथ सब्जी मंडी सरायपाली जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे सुबह सुरंगी नाला के आगे पहुंचे थे तभी पीछे से ओवरटेक कर एक मोटर सायकल में बैठे तीन व्यक्ति लोकनाथ सरवास के आगे आकर अपनी बाइक को अड़ा दिया।

इस पर लोकनाथ सरवास धक्का देकर आगे बढ़ने लगा तो तीनों व्यक्तियों ने लोकनाथ को पकड़ लिया और झूमाझटकी करने लगे। उसी समय तीनों ने मुझे भी पकड़ कर मेरे बायें जेब में रखे रुपए को निकालने लगे, इस मैने अपनी जेब को हाथ रखकर दबा दिया। तब एक व्यक्ति अपने साथी शेखर का नाम लेकर बोला, इसको चाकू मार, तब उस व्यक्ति ने मेरे बायें जांघ में चाकू मार दिया और उसके साथी ने मेरे जेब में रखे 7000 रुपए छीन लिए।

यह भी पढ़ें – होटल में पति-पत्नी पर चाकू से हमला, मारपीट

इसके बाद शेखर नाम का व्यक्ति अपने दोनों साथी का नाम रूपानंद, बन्नू  को बोला गाड़ी जल्दी स्टार्ट कर भागो। फिर तीनों बाइक से सरायपाली की ओर भाग गये। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 126(1), 3(5), 309(6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Previous

उधार का पैसा वापस देने घर बुलाया और कर दी पिटाई

Next

Rashifal 9 October 2024: मेष से मीन सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहने वाला है, जानिए अपना भविष्यफल