महासमुंद. बस का इंतजार कर रहे दो लोगों के कब्जे से बागबाहरा पुलिस ने गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात लाख से ज्यादा का गांजा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि 25 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एनएच 353 रोड पिथौरा चौक में अवैध मादक गांजा रखकर बस का इंतजार कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर संदेही भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में संदेहियों ने अपने नाम काशीनाथ पिरान्ना मुलगे पिता पिरान्ना लक्ष्मण मुलगे 46 साल अंबेडकर पुतला नंबर 02 रबाडा नवी मुंबई महाराष्ट्र, जितेंद्र सायबाना जिगजनी पिता सायबाना जिगजनी 37 साल अंबेडकर पुतला नंबर 02 रबाडा नवी मुंबई महाराष्ट्र होना बताया और उक्त गांजा को बरहमपुर ओडिशा से रबाडा नवी मुंबई महाराष्ट्र बेचने के हेतु ले जाना बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.200 किलोग्राम अवैध मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा कीमत 710000 रुपए, मोबाइल को बरामद किया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(बी) ii बी, 29 नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
कार में छिपाकर ले जा रहे थे 90 लाख की चांदी, पलसापाली नाके पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
तेंदूकोना पुलिस ने जब्त किया 10 लाख से ज्यादा का गांजा
इसी तरह तेंदूकोना पुलिस ने स्कार्पियो वाहन से 10 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बताया 25 नवंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद स्कार्पियो वाहन मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने तिलाईदादर चौक मेन रोड के पास पहुचकर घेराबंदी उक्त वाहन को रोका। स्कार्पियो क्रमांक ओआर 02 एएल 1188 के चालक ने अपना नाम इशदत्त उर्फ सूरज मिश्रा पिता श्यामबिहारी मिश्रा 24 साल निवासी बसुहार थाना सराय अकील जिला कौशांबी उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया। पूछताछ करने पर संदेही ने बताया कि मोहनगिरी, एमरामपुर जिला कालाहांडी ओडिशा के निवासी आदम साहू के द्वारा उसे अपने स्कार्पियो वाहन को देकर उसकी पीछे सीट के नीचे बने चैंबर में रखे गांजा को ओडिशा से प्रयागराज उप्र लेकर जाने कहा। वाहन की तलाश के दौरान पुलिस ने 21 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 10,50,000 रुपएको बरामद किया। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 20(बी)(ii)(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

