महासमुंद. नेशनल हाईवे 53 में ग्राम सिंधौरी के पास ट्रक से टकराने से कार में सवार दो युवतियों की मौत और तीन लोगों के घायल होने के मामले में पटेवा थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि थाना पटेवा के मर्ग क्रमांक 48/2026 के मृतका खदीजा गाजी पिता नईम बक्स गाजी ( 23 वर्ष) गौरी नगर राजनांदगांव थाना चिखली जिला राजनांदगांव एवं मर्ग क्रमांक 49/2026 धारा 194 बीएनएसएस की मृतका तस्नीया खान पिता आमिन खान (17 वर्ष) गौरी नगर राजनांदगांव थाना चिखली जिला राजनांदगांव के शव के शव पंचनामा एवं शव निरीक्षण पश्चात थाना प्रभारी को जांच प्रतिवेदन पेश किया गया।
इसे भी पढ़ें – महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: एनएच-53 पर ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत और 3 घायल
जांच प्रतिवेदन में कहा गया है कि 23 अक्टूबर को खदीजा गाजी, तस्नीया खान, तारिख खान, शेख उजमा फातमी, आनिया शादी कार्यक्रम से संबलपुर ओडिशा से कार क्रमांक सीजी 08 ए 9786 में वापस राजनांदगांव जा रहे थे। सुबह करीबन 07.20 बजे एनएच 53 रोड सरायपाली से रायपुर जाने का मार्ग समरातल ढाबा के पास ग्राम सिंधौरी के पास सामने चल रहे अज्ञात ट्रक का चालक लापरवाही पूर्वक बिना संकेत दिये अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे टकरा गई। जिससे कार में सवार खदीजा गाजी, तस्नीया खान की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई और कार में सवार अन्य लोग तारिख खान, शेख उजमा फातमी, आनिया को चोट लगी। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध धारा 106(1), 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

