सरायपाली में युवक से नगद रकम और मोबाइल की लूट, नई मंडी के सामने की घटना

महासमुंद. सरायपाली के नई मंडी गेट के सामने दो लोगों ने एक युवक से नगद रकम, मोबाइल को लूट लिया और फरार हो गए। मामले को लेकर युवक के पिता ने सरायपाली थाने में रिपोर्ट

Written by: Admin

Published on: July 3, 2024

महासमुंद. सरायपाली के नई मंडी गेट के सामने दो लोगों ने एक युवक से नगद रकम, मोबाइल को लूट लिया और फरार हो गए। मामले को लेकर युवक के पिता ने सरायपाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस को मुड़पहार(केजुंवा) के टिकेलाल भोई पिता जगतराम भोई (44 वर्ष) ने बताया कि 2 जुलाई को 8 बजे मैने अपने लड़के तुषार भोई को धान बीज लाने उसके दोस्त  सुमीत सिदार पिता नरेश सिदार कृषि दुनिया सरायपाली भेजा था।

यह भी पढ़ें – पैसा वापस मांगने पर मेडिकल संचालक से मारपीट, Mahasamund News

जहां पर धान बीज की राशि जमा करने पश्चात कृषि दुनिया दुकान सरायपाली के दुकानदार के द्वारा एक पर्ची देकर मेरे लड़के तुषार को नई मंडी स्थित गोदाम जाने कहा। जब मेरा लड़काअपने साथी नरेश सिदार के साथ 8:30 बजे से 9 बजे के बीच नई मंडी स्थित गोदाम पहुंचा, तो वहां पर एक मोटर सायकल एम8टी बजाज CG 06 1345 में दो व्यक्ति आए और जो मेरे बेटे व उसके दोस्त को हाथ दिखाकर रोके और बोले हमारी गाड़ी खराब हो गई है। साथ ही अपना नाम अमजद खान एवं गिरधारी भोय निवासी सरायपाली बताया।

इसी दौरान अचानक वे लोग मेरे बेटे तुषार के पास रखे नगदी रकम 2100 रुपए एवं रेडमी नोट 8 मोबाईल को लूटकर मोटर सायकल एम8टी बजाज CG 06 1345 में बैठकर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरायपाली थाने में आरोपियों के विरूद्ध धारा 309 (4) बीएनएस 2023 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें – महिला और उसकी बेटी के साथ जेठ ने मारपीट की

Previous

पैसा वापस मांगने पर मेडिकल संचालक से मारपीट, Mahasamund News

Next

चार शिक्षक बने ‘टीचर ऑफ द मंथ’, कलेक्टर ने किया सम्मानित