CG News : शादी में खाना खाने जा रहे युवक के साथ मारपीट

CG News : महासमुंद (छत्तीसगढ़). शादी घर में खाना खाने जा रहे युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिटी कोतवाली महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Written by: Admin

Published on: April 20, 2024

CG News : महासमुंद (छत्तीसगढ़). शादी घर में खाना खाने जा रहे युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिटी कोतवाली महासमुंद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

प्रार्थी हेमंत चंद्राकर पिता महेतरू चंद्राकर ने बताया कि मैं वार्ड नं 03 मरार पारा खरोरा में रहता हूं। खेती किसानी काम करता हूं। 19 अप्रैल 2024 की रात को करीब 9.30 बजे मोहल्ले के मरार पारा में अश्वनी ढीमर के घर शादी कार्यक्रम में गया हुआ था। जब मैं शादी घर में स्टाल पास खाना खाने जा रहा था, तभी गांव का छोटू चंद्राकर पिता माधव चंद्राकर मेरे पास आया और मुझे बोला कि आजकल तू दारू पीना छोड़ दिया है तो शरीफ हो गया है, कहते हुए गालियां देने लगा। जब मैने गाली देने से उसे मना किया तो वह गुस्से में आकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का से तथा पंच से मारपीट करने लगा। इस मारपीट से मेरे माथे में चोट लगी है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें – CG News: चूड़ी शादी करने वाले शख्स और उसकी पत्नी से मारपीट, जान से मारने की धमकी

Previous

CG News: चूड़ी शादी करने वाले शख्स और उसकी पत्नी से मारपीट, जान से मारने की धमकी

Next

Mahindra Scorpio का वेटिंग पीरियड कम हुआ, जानिए अब कितना इंतजार करना होगा