मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफललाइफ - साइंसआध्यात्मिकअन्य

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2024: महापौर एवं अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण 27 दिसम्बर को

On: December 23, 2024
Follow Us:
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2024-25
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2024: रायपुर. वर्ष 2024-25 में होने वाले प्रदेश के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण किया जाएगा।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पदों के आरक्षण की कार्यवाही दिनांक 27 दिसम्बर 2024 दिन शुक्रवार 10:30 बजे से पं. दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम, साईंस कॉलेज परिसर रायपुर, जिला-रायपुर में सम्पादित किया जाएगा।

नगर निगम हेतु 10.30 से 11.30 बजे तक, नगर पालिका हेतु 11.30 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक, नगर पंचायत हेतु अपराह्न 12.30 बजे से कार्यवाही समाप्ति तक आरक्षण की प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रक्रिया के अवलोकन हेतु इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते है।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now