त्रिमूर्ति कॉलोनी में इंजीनियर के घर चोरी, सोने-चांदी के आभूषण पार

महासमुंद. नगर के त्रिमूर्ति कॉलोनी निवासी व बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर के घर चोरी की घटना हुई है। मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच विवेचना शुरू कर

Written by: Admin

Published on: May 27, 2024

महासमुंद. नगर के त्रिमूर्ति कॉलोनी निवासी व बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर के घर चोरी की घटना हुई है। मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच विवेचना शुरू कर दी है।

त्रिमूर्ति कांलोनी महासमुंद निवासी अजय नील कुजूर पिता भरोस कुजूर ने बताया कि मैं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल अम्बिकापुर में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थ हूं और महासमुंद में मेरी पत्नी एवं बच्चे निवास करते है। मेरी पत्नी और बच्चे छुट्टी के लिए 3 मई को मेरे पास अम्बिकापुर आये है। वहीं घर के ड्रायवर को पेड़ पौधों मे पानी डालने हेतु गेट एवं गली की चाबी देकर गये थे। 21 मई को ड्रायवर द्वारा सुबह 10 बजे फोन कर मुझे बताया गया कि घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद मै तत्काल अम्बिकापुर से वापस महासमुंद आया, घर को चेक किया तो ताला टूटा हुआ था एवं पूरा सामान बिखरा हुआ था, जिसमें से एक नग सोने की अंगूठी वजन 3 ग्राम, बच्चे का चांदी का चूडी 4 नग, चांदी का पायल एक जोडी, चांदी का सिक्का एक नग जिसकी कुल कीमत लगभग 30 हजार रुपए है की चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – महासमुंद जिला: आरएमए के घर से रानी हार समेत 4.90 लाख की चोरी, बसना थाने का मामला

Previous

Weekly Horoscope : 26 May 2024 to 1 June 2024 | साप्ताहिक राशिफल 26 मई से 1 जून 2024

Next

देशी शराब भट्ठी के पास मारपीट, दो लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज