घर के सामने से किसान की ट्रैक्टर चोरी, बसना थाने में रिपोर्ट

महासमुंद. बसना थाना अंतर्गत ग्राम छोटेडाभा के एक किसान के घर के सामने से उसकी ट्रैक्टर चोरी हो गई। किसान ने घटना की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस को गणेश राम साव पिता कंठी साव निवासी

Written by: Admin

Published on: August 12, 2024

महासमुंद. बसना थाना अंतर्गत ग्राम छोटेडाभा के एक किसान के घर के सामने से उसकी ट्रैक्टर चोरी हो गई। किसान ने घटना की रिपोर्ट लिखाई है।

पुलिस को गणेश राम साव पिता कंठी साव निवासी ग्राम छोटेडाभा ने बताया कि कृषि कार्य हेतु अपने नाम से ट्रैक्टर वाहन क्र CG06 GR 7634 वर्ष 2020 में खरीदा था, जिसे हरेली त्यौहार होने से साफ-सफाई कर घर के सामने नागर सहित खड़ा किया था। 10 अगस्त की रात करीबन 1 बजे घर के बाहर निकलकर देखा तो ट्रैक्टर खड़ा था, जब सुबह करीबन 5 बजे देखा तो उक्त ट्रैक्टर घर के सामने नहीं था। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – महासमुंद के अयोध्या नगर में लाखों की चोरी

Previous

युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Next

बम्हनी में ड्यूटी के दौरान सब-इंस्पेक्टर से मारपीट, वर्दी फाड़ी, ट्रक से कुचलने की धमकी