पुरानी बात को लेकर मारपीट, जान से मारने की धमकी

महासमुंद. पुरानी बात को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की घटना हुई है। ग्राम रामाडबरी में हुई इस घटना की रिपोर्ट प्रार्थी ने पटेवा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस को सुरेंद्र कुमार नारंग

Written by: Admin

Published on: June 4, 2024

महासमुंद. पुरानी बात को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की घटना हुई है। ग्राम रामाडबरी में हुई इस घटना की रिपोर्ट प्रार्थी ने पटेवा थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस को सुरेंद्र कुमार नारंग पिता हीरालाल नारंग ने 3 जून की रात करीबन 9.50 बजे मैं एवं मेरे साढू गौरीशंकर भारती व गांव के आशाराम सोनवानी तीनों मोटर सायकल में ग्राम पचरी से अपने ग्राम रामाडबरी आकर मंगल भवन के पास खड़े थे, इस दौरान वहां पर पहले से उपस्थित गांव के अरूण बाघमारे के द्वारा पुरानी बात को लेकर वाद विवाद कर गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का एवं गाड़ी की चाबी से मारपीट किया गया। इस मारपीट से मेरे माथे में, पीठ में, दाहिने हाथ एवं दाहिने भुजा में चोट आई है ।

यह भी पढ़ें – ससुर ने दामाद को डंडे से पीटा, सास और साली ने भी की मारपीट

Previous

ससुर ने दामाद को डंडे से पीटा, सास और साली ने भी की मारपीट

Next

सरायपाली और पिथौरा में मवेशियों के क्रूरतापूर्वक अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 38 मवेशी बरामद