मृतकों के परिजनों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 3 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम नावाडीह के मृतक तोरण ठाकुर की पत्नी श्रीमती पुन्नी बाई ठाकुर, पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रजपालपुर के मृतक दरसराम बरिहा के पुत्र तुलसी दास बरिहा एवं सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम तोषगांव के मृतक सत्यवान यादव की पत्नी श्रीमती सौदामिनी के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

More articles

Read Now