Trending News

---Advertisement---

वनमंडल द्वारा बड़ी कार्रवाई : भारी मात्रा में अवैध साल लकड़ी जब्त

On: May 9, 2026
action
---Advertisement---

गौरेला पेंड्रा मरवाही. मरवाही वनमंडल अंतर्गत गौरेला परिक्षेत्र के पिपरखुंटी बीट के कक्ष क्रमांक 2324 एवं 2325 में अवैध वृक्ष कटाई एवं लकड़ी भंडारण के विरुद्ध शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। विभाग को शाम लगभग 4:30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वन विभाग द्वारा सर्च वारंट जारी किए गए। सायंकालीन अभियान के दौरान वन विभाग की टीम द्वारा दो मकानों में दबिश दी गई, जहां भारी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित साल लकड़ी बरामद की गई। कार्रवाई में अब तक कुल 136 नग चिरान साल लकड़ी एवं 11 नग साल लट्ठे जब्त किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त अवैध कटाई एवं चिराई में उपयोग किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए, जिनमें हाथ आरी, इलेक्ट्रिक चेनसॉ एवं कुल्हाड़ियां शामिल हैं। सभी उपकरणों को जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई में संलिप्त दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है तथा उनके विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग द्वारा बताया गया है कि मामले में आगे की जांच एवं कार्यवाही आज भी जारी है तथा जप्त वनोपज की मात्रा में और वृद्धि होने की संभावना है। मरवाही वनमंडल द्वारा अवैध वृक्ष कटाई, लकड़ी तस्करी एवं वन अपराधों के विरुद्ध आगे भी सख्त अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा।

सड़क किनारे खड़े वाहन से बोलेरो की टक्कर, एक की मौत

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच

IND vs SL

IND vs SL: शुभमन गिल की चोट के बाद केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, वॉर्मअप टेस्ट में टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी