Wednesday, July 30, 2025
HomeChhattisgarhबागबाहरा में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पुलिस जांच...

बागबाहरा में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद. बागबाहरा में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है, मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बागबाहरा में पदस्थ भृत्य का नाम बसंत पटेल (40 वर्ष) सहित उनकी पत्नी और बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है, और विवेचना में जुट गई है।

इस मामले की खबर जैसे ही शहर में फैली, लोगों में सनसनी फैल गई। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है, भृत्य फांसी पर लटक रहा था। बहरहाल, पुलिस जांच के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा।

फिरौती की रकम नहीं मिली तो कर दिया फार्मासिस्ट का मर्डर, नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular